जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में गिरकर 6 वर्षीय बालक की मौत

रमेश कुशवाहा

घोरावल-सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के चोरट गांव में बुधवार शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से गिरकर 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार

शाम डायल 112 पर घटना की सूचना मिली। मृतक बालक की पहचान संतोष कुमार पुत्र रामकेश कोल निवासी चोरट, पनौली के 6 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप कोल के रूप में हुई है। सूर्य प्रताप स्वामी विवेकानंद विद्यालय मुड़िलाडीह में कक्षा एक का छात्र था। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। जुताई के समय तीन बच्चे रोटावेटर पर बैठे थे। इसी दौरान झटका लगने से सूर्य प्रताप रोटावेटर के नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सूर्य प्रताप का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के समय ट्रैक्टर रामू कोल पुत्र करीमन कोल निवासी चोरट चला रहा था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Translate »