ऑटो-स्कूटी की टक्कर में सहायक अध्यापिका घायल

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी के बहेरा टोला के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सहायक

अध्यापिका कनकलता यादव (35) घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचाया। बताया गया कि कनकलता यादव मारकुंडी के पनिकिनिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं और स्कूटी से विद्यालय जा रही थी।

Translate »