विनोद मिश्रा बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

पत्रकारों में खुशी की लहर, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया भरोसा

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर विनोद कुमार मिश्रा को सोनभद्र जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि पूर्व में जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक

नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, गजेंद्र सिंह, सुधाकर मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. नरेश पाल सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विनोद कुमार मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया था। संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने जिले की चारों तहसीलों में कार्यकारिणी का गठन कराया। इसमें रॉबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष जयनाथ मौर्य, घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, ओबरा तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह तथा दुद्धी तहसील अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी एवं मंडलायुक्त को पत्र भेजकर जिला स्तर पर गठित होने वाली स्थायी समिति में विनोद कुमार मिश्रा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित करने का आग्रह भी किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने संगठन के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करेंगे। पत्रकार साथियों की जमीनी समस्याओं को प्रशासन एवं समाज के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सुख-दुख में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर उमाकांत मिश्रा, बीएन यादव, सेराज अहमद, विजय कुमार अग्रहरी, ज्ञानेंद्रदत्त पाठक, रामनरेश शुक्ला, अर्पित दुबे, मुस्तकीम खान, रामकेश यादव, जयनाथ मौर्य, मोहन प्रसाद गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, बद्री प्रसाद गौतम, मुरलीधर पाठक, राघवेंद्र कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Translate »