रमेश कुशवाहा
घोरावल-सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कड़िया गांव निवासी अक्षय उर्फ गोलू उम्र पुत्र राजेंद्र कुमार मौर्य रविवार को सुबह पानी भरने के लिए समरसेबल चलानें जा रहा था। इसी दौरान अक्षय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे

फाईल फोटो
देखते ही मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए । शव को देख परिवार के लोगों का बुरा हाल हो गया मृतक की मां को शव से लिपटकर बिलखते देख गांव वालों के आंखों में आंसुओं से भर गई गोलू अपनी मां-बाप इकलौता पुत्र था एक उसकी छोटी बहन है जिसकी छोटी भुजाए अपने भाई को जगाने का प्रयास कर रही थी यह दृश्य देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया । परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह कड़िया गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कड़िया गांव में समरसेबल चलाने के दौरान विद्युत करंट लगने से अक्षय उर्फ गोलू की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर दोपहर को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal