शाहगंज-सोनभद्र। बाजार में नियमित कूड़ा निस्तारण न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी पटने से बजबजाती टूटी – फूटी नालियां व सड़क पर बहता पानी बरसात के मौसम में संक्रामक बिमारियों को दावत दे रहा है। हजारों की संख्या में निवास कर रहे बाजार में रहवासी गंदगी के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं जबकि

शाहगंज बाजार चार गांव शाहगंज, ओडहथा, अमउड, बेलाटांड गांवो से कुछ हिस्सों से मिलकर बना हुआ है। जानकारी के अनुसार यह बाजार तीन ग्राम पंचायतों से जुड़ा हुआ है जहां दर्जनों सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति भी ग्राम पंचायतों में हुआ है लेकिन मौजूदा हालात में सफाई के नाम पर अपनी बदहाली की हालत पर आंसू बहा रहा है। बाजारवासी अंकित केशरी, आशुतोष, शंभू, रियाज, सत्यप्रकाश सहित अन्य लोगों ने कहा कि थोड़े से बरसात हो जाने पर संकटमोचन हनुमान मंदिर तिराहे के आसपास व बाजार के राजगढ़ रोड, मराची रोड, राजपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर दुकानों के सामने पानी के साथ बहकर गंदगी पटने से ग्राहकों को दुकानों के पास पहुंचकर घरेलू सामान ले पाना मुश्किल हो जाता है जिससे दुकान भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि विगत कई वर्षों से दर्जनों सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कुछ लोगों ने कहा कि बाजार में विशेष कुछ त्योहारों पर कुछ चिन्हित जगह सफाई के नाम पर सामूहिक सफाई करते हुए फोटो खिंचकर खानापूर्ति पूरी कर ली जा रही है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। अगर प्रतिदिन बाजार में सफाई कर्मचारी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते तो बाजार की तस्वीर कुछ और ही बयां करती और संक्रामक बिमारियों का खतरा भी कम होता। बाजार वासियों ने नए जिलाधिकारी से इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal