विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए 21 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली मुस्कान को

संसाधनों के रोने से नहीं मिलता लक्ष्य, छोटे-छोटे लक्ष्य बनाए- डॉ एके सिंह !

रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी।

वाराणसी। विद्यार्थियों को असफलता से घबराना नहीं चाहिए। हर चीज के लिए रोना नहीं चाहिए। बड़े लक्ष्य तक पहुंचने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाए। सफलता आप की कदम चूमेगी। यह कहना है विकास

एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ ए.के. सिंह का। सोमवार को विकास इंटर कालेज परमानंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुस्कान को सम्मानित किया गया। मुस्कान परमानंदपुर की निवासी है। इसको अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए 21 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली है। मुस्कान के पिता विनोद पटेल गांव में पान की दुकान चलाते हैं। मां प्रिया देवी गृहणी हैं।विकास इंटर कालेज में आयोजित समारोह में डॉ आशा सिंह सहित कई अध्यापिका और छात्राएं मौजूद थी।

Translate »