रमेश कुशवाहा
घोरावल-सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर पिकअप और आटो की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के नौ सदस्य और एक बाइक सवार शामिल हैं ।सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

किया गया। हादसे के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने और सडक निर्माण में कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई । पुलिस के अनुसार, घोरावल क्षेत्र के औराही गांव निवासी कृष्णकांत अपने परिवार के साथ मिर्जापुर जिले के ददरा गांव में बहन के घर गए थे।

रविवार देर रात सभी ऑटो से वापस लौट रहे थे जैसे ही ऑटो घोरावल-रॉबर्दसगंज मार्ग पर मुडिलाडीह गांव स्थित लोहदरा मोड के पास पहुंचा, सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गर्ई। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में कुष्यकांत (34), उनकी पत्नी अनीता (30), भाई रमाकांत (35),

भाभी सोनी (32), साक्षी(14), उ्जवल (4), गायत्री (3),
तथा रिश्तेदार अक्षय कुमार (30) और संजीव (27) घायल हों गए। इसके अलावा बालडीह (शाहगंज) निवासी बाइक चालक अवध बिहारी (33) वर्ष भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गए घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गर्ई | स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े मदद का इंतजार करते रहे परंतु एंबुलेंस और पुलिस मौके पर काफी देर बाद पहुंची। एंबुूलेंस देर से पहुचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी बाद में सभी घायलों को घोरावल सामृदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ गंभीर घायलों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिसकी सूचना पाकर कोतवा्ली प्रभारी निरीक्षक बजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि सडक निर्माण के दौरान सड़क खोदकर छोड़ दी गर्ई थी और वहां न तो चेताबनी संकेतक लगाए गए थे और न ही डायवर्जन की व्यवस्था हैं। काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता बहाल किया और जिलाधिकारी से मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal