पीकप‌ व आटो में टक्कर,‌ दर्जनों घायल

रमेश कुशवाहा

घोरावल-सोनभद्र। सड़क ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वकगड्ढा खोद छोड़ने के कारण पिकअप और ऑटो में आमने-सामने टक्कर, दर्जनों घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी घोरावल भेजा गया

कुछ घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया

पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर मौजूद

समाचार लिखे जाने तक घायलों के परिजनों ने रोड जाम किया हुआ है

प्रशासन मनाने के प्रयास में लगी हुई है लेकिन परिजन बात करने को तैयार नहीं

परिजनों का कहना है कि ठेकेदार को मौके पर बुलाया जाए उसके बाद ही रास्ता खोला जाएगा

घटना घोरावल थाना क्षेत्र के मुड़िलाडीह और ओदार के बीच की है

Translate »