विश्व मद्यनिषेध दिवस पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। विश्व मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत ‘परख’ संस्था द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र सलखन में जागरूकता एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारियों एवं लाभार्थियों ने सलखन गांव में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के

दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।रैली के उपरांत संस्था कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। परामर्शदाताओं ने व्यसनियों को तंबाकू, गुटखा, शराब, हेरोइन, अफीम, चरस, डोडा सहित अन्य मादक पदार्थों

से दूर रहने की सलाह देते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान स्लोगन और जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए इससे दूर रहना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था प्रभारी ए. कुमार, सोशल वर्कर रमाशंकर भारती, परामर्शदाता धोनी ममता नारी, पूजा, ईश्वरचंद यादव, वार्ड ब्वाय विकास शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Translate »