मोहन गुप्ता
गुरमा, (सोनभद्र)। भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला कारागार गुरमा प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। ज्येष्ठ मास के छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर कारागार परिसर में आने वाले महिला एवं पुरुष

आगंतुकों, मुलाकातियों तथा बच्चों के लिए स्वच्छ ठंडा पेयजल और शरबत की व्यवस्था शुरू की गई। इससे पहले भी कारागार प्रशासन द्वारा बंदियों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों को गर्मी से राहत देने के लिए ओआरएस घोल और आम का पन्ना वितरित किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार, 9 जून को बड़े मंगल के अवसर पर यह विशेष सेवा पुनः प्रारंभ की गई,

जिससे कारागार पहुंचने वाले लोगों को भीषण तपन के बीच राहत मिल सकी। जेल प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की आगंतुकों और मुलाकातियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी के दौर में इस प्रकार की व्यवस्था न केवल राहत पहुंचाने वाली है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी परिचायक है। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र सहित कारागार के समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का यह प्रयास जिला कारागार गुरमा की सकारात्मक कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal