रिपोर्टर पुरुषोत्तम चतुर्वेदी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन शुक्रवार को पिण्डरा विधानसभा मे मां भद्रकाली मंदिर सरावां के मंदिर मे पिण्डरा विधायक ने मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन पूजन करके योगी आदित्यनाथ महराज को लंबी उम्र, स्वास्थ्य,के लिए मां से

आशीर्वाद मांगा और हवन पूजन 21 ब्राह्मणों के साथ किया। उसके बाद बाद केक काटकर हज़ारों की संख्या मे मौजूद लोगों को वितरित किया। उन्होंने साड़ी का भी वितरण किया उसके बाद मिष्ठान वितरित हुआ। सभी लोगों को प्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर पिण्डरा

विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि आज हमारे पूजनीय महराज जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पिण्डरा विधानसभा के हर जगह के लोग उपस्थित हुए और सभी लोगों ने महराज जी बधाई दिया। विधायक ने कहा कि महराज जी लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए

हवन पूजन किया गया इसके बाद मंदिर के पास “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र सिंह, डॉ जे पी दुबे, उषा रानी पटेल प्रधान, आशीष सिंह, अशोक कुमार, बसंत उपाध्याय, सर्मेश सिंह, संजय पाण्डेय, राजू तिवारी, सुभाष पटेल, नवीन सिंह पिंटू , अरविंद मिश्र और दीपक सिंह मौजूद रहे। “
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal