पुरुषोत्तम चतुर्वेदी वाराणसी!
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम कॉलोनी में अनौपचारिक आगमन रविवार को स्थानीय निवासियों एवं पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान नगर आयुक्त ने कॉलोनी में निवास कर रहे पत्रकारों एवं नागरिकों के साथ संवाद कर क्षेत्र के सुंदरीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक में कॉलोनी में सोलर लाइटों की समुचित व्यवस्था, पार्क के रखरखाव, पानी के कंप्रेसर की क्षमता बढ़ाने तथा कॉलोनी गेट के पास रंगाई-पुताई एवं आकर्षक कलाकृति विकसित किए जाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त का यह दौरा पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के आमंत्रण पर आयोजित हुआ। अपने व्यस्ततम प्रशासनिक कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय पत्रकारों एवं निवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर आयुक्त की सरल, संवेदनशील एवं सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और त्वरित निर्णय क्षमता विकास कार्यों को नई गति प्रदान कर रही है। कॉलोनी भ्रमण के दौरान जितेंद्र श्रीवास्तव, रमेश राय, गिरीश दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. सुनील कुमार सोनकर, जगधारी, नरेंद्र यादव, राजा खान, विशाल सिंह, अवनीश उपाध्याय, अरुण कुमार सहित दर्जनों पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में कॉलोनी के विकास एवं समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने के लिए स्थानीय निवासियों ने पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal