एक ही छत के नीचे मिलेगी ईवी गाड़ियों की बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा।
पुरुषोत्तम चतुर्वेदी
वाराणसी। हरहुआ बाजार स्थित पिलर नंबर-60 के पास एवीपी ईवी मोटर्स के भव्य शोरूम का उद्घाटन किया गया। यह शोरूम वाराणसी में कंपनी का पहला शोरूम है, जबकि प्रयागराज में कंपनी के पहले से सात शोरूम संचालित हैं। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पिंडरा

विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम के संचालक अरुण मिश्रा, विमल मिश्रा एवं पवन मिश्रा ने बताया कि एवीपी ईवी मोटर्स में 70 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर तक की रेंज वाली लगभग 10 प्रकार की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल उपलब्ध हैं। गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमत 42,999 रुपये से शुरू होकर 95,999 रुपये तक है।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को प्रत्येक गाड़ी की खरीद पर आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। साथ ही इस माह तक प्रत्येक वाहन की खरीद पर 5,000 रुपये का विशेष डिस्काउंट भी दिया जाएगा। कंपनी द्वारा बैटरी पर 5 वर्ष की वारंटी तथा लाइफटाइम फ्री सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। विमल मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के इस सबसे बड़े ईवी शोरूम में बिक्री, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। इसके अलावा टू-व्हीलर क्षेत्र में पहली बार रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है। उद्घाटन समारोह में सुपरटेक ईवी के मैनेजिंग डायरेक्टर यतिन शर्मा, राहुल मिश्रा, कौशल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal