शाहगंज-सोनभद्र। स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज शाहगंज में अपराह्न 3:00 बजे मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कार्यक्रम में आज हिस्सा लेंगे। महाविद्यालय प्रबंधक जयप्रकाश पांडे ने बताया कि धार्मिक गौविष्ट धर्म जागरण यात्रा है जिसे गो रच्छा धर्म युद्ध यात्रा के रूप में भी देखा जा रहा है।

बता दें कि 1008 ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के संकल्प के साथ जन जागरण अभियान चला रहे हैं। पूर्वांचल यात्रा प्रभारी सुनील शुक्ला ने बताया कि शंकराचार्य जी अपनी 81 दिवसीय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता के बीच अपना संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में तैयारियां पूरी हो चुकी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal