विजय सोनी
प्रतिदिन नेटवर्क गायब, युवाओं में आक्रोश
बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की जेब पर सुनियोजित डाका डाला जा रहा है। ग्रामीण अंचल में 24 घण्टा नेटवर्क फ्रीक्वेंसी की बजाय महज प्रतिदिन 18 घण्टा ही नेटवर्क मिल रहा है बाकी के 6 घण्टा का रिचार्ज का पैसा लाखों रुपए महीना लैप्स कर लूटा जा रहा है।बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र में महज 18 घण्टा ही बिजली सप्लाई रहती है इसी को आधार बना कर एअर टेल, जिओ सहित अन्य ने अपना नेटवर्क शेड्यूल भी तय कर रखा है जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।बताते है कि शुआत में गाँवो में लगाएं गए टावरों के पास जनरेटर और बैटरी की ब्यवस्था रहती थी तब नेटवर्क 24 घण्टा रहता था लेकिन जैसे ही सब कुछ पुराना यह प्रलोभन लाली पॉप सावित हुआ और टावरों के पास से आपरेटर हटा लिए गए डीजल बचाया जाने लगा और अब हालत यह हो गयी है कि इमरजेंसी की हालत में लोग एम्बुलेंस डायल पुलिस फायर सर्विस डॉक्टर आदि के लिए गुजरे जमाने की तरह बाइक और संसाधन से सूचना देने के लिए मजबूर हो रहे हैं।हालत यह हो गयी है कि नेट प्राब्लम से सर्वाधिक युवा वर्ग के लोगों में अब धीरे धीरे गुस्सा और आक्रोश पनपने लगा है वही आमआवाम भी त्रस्त है तमाम शिकायतों के बाद सुधार सुधार न होने से कभी भी गाँवो में लगाएं गए टावर और उपकरण पर युवाओं का गुस्सा और आक्रोश फुट सकता है जिसकी जिम्मेदारी टेलीकॉम कंपनियों की होगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal