बाप-बेटे की रावर्टसगंज से ईलाज कराकर डाला जाते समय घटी घटना
मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित रेलवे ओभर ब्रीज के समीप सोमवार साय अग्यात वाहन के चपेट में आने बाईक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिछे बैठी बहु गभीर रुप से घायल हो गई। पिता, पुत्र व बहु डाला से चलकर रावर्टसगंज इलाज कराकर तीनो बाईक से सवार होकर अपने घर डाला जा रहे थे इसी दौरान सलखन में तेज रफ्तार से जा रही अग्यात वाहन की चपेट में आने से पिता पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। मौके पर चोपन पुलिस पहुच कर शव कब्जे में लेकर घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal