विजय सोनी
बीजपुर(सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इंजानी की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है।विद्यालय के खाते वाली जमीन पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गुमटी दुकान रख ली गई है जिसकी शिकायत लिखित

रूप में खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय इंजानी के नवनिर्मित भवन के बगल में खाता संख्या 1452 क की जमीन स्थित है।यह जमीन राजस्व अभिलेखों में पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय के नाम पर दर्ज है।विगत वर्ष 28 मई को ग्राम प्रधान और स्थानीय लेखपाल की

उपस्थिति में ग्रामीणों के सामने जमीन की पैमाइश की गई थी।पैमाइश में यह स्पष्ट हुआ कि गांव के ही निवासी ने विद्यालय की इस जमीन पर अवैध रूप से अपनी गुमटी रख ली है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संबंधित व्यक्ति को पूर्व में भी गुमटी हटाने के लिए सूचित किया गया था लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रशासन का इस अतिक्रमण में कोई हस्तक्षेप नहीं है और विभाग से अनुरोध किया गया है कि इस पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटवाया जाए।पत्र पर प्रधानाध्यापक बिहारी लाल और गवाहों के रूप में जटाशंकर, धर्मराज सिंह और पप्पू नाथ के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal