विजय सोनी
बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर प्रीमियर लीग 2026 का रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मेला प्रांगण गैरेज के ग्राउंड पर रविवार की शाम को होना हैं। बीपीएल के अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, झारखंड,

छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से लगभग 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को 11000 रुपये और उपविजेता को 5500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन मैच चपकी और यंग बॉयज बीजपुर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशाल सोनी, मुककुल खान, आकाश, मुकेश पाल, अभिमन्यु जायसवाल, निशु जायसवाल, यशपाल, रवि, अमित, प्रिंस, शुभांसु, शिव जायसवाल, प्रतीक, दुर्गेश, अमन, शुभम, युवराज के साथ कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal