विजय सोनी
बीजपुर (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के नकटू में गुरुवार की सायं एक बाइक और साइकिल के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के

अनुसार, राजो निवासी रबील खान (45) पुत्र सब्बीर खान गुरुवार शाम एनटीपीसी प्लांट से ड्यूटी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नकटू पुलिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार मनोज कुमार (19), पुत्र विजय शंकर, निवासी नेमना से टक्कर

हो गई जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ( डायल 112 ) ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एनटीपीसी परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों व खराब रोड के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal