विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय दुधहिया देवी मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शनिवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ।आयोजन के अंतिम दिन कन्या पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बीजपुर और आस-पास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने

महाप्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान के समापन पर सुबह कन्या पूजन और हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसके उपरांत विशाल भंडारा शुरू हुआ जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास ने इस अवसर पर कहा कि नौ दिनों के अनुष्ठानिक कार्यक्रम के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का महत्व बताते हुए इसे ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal