बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में नवरात्रि एवं रामनवमी का उत्सव अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हुए नौ दिवसीय

आयोजन में प्रतिदिन चंडी पाठ व श्रीरामचरितमानस का नवाह परायण हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में देवी जागरण, धार्मिक परिचर्चा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सुंदरकांड पाठ, देवी स्तुति व साहित्यिक अंताक्षरी जैसे आयोजन हुए, जिनमें

श्रद्धालुओं व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कशिश उपाध्याय व रीतिका शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वैभव विश्वकर्मा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। शुक्रवार को रामनवमी के दिन हवन-पूजन, कन्या पूजन एवं भव्य श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal