जिला कारागार का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

मोहन गुप्ता

गुरमा-सोनभद्र। गुरमा स्थित जिला कारागार सोनभद्र का गुरुवार की शाम जिला जज सोनभद्र, जिला अधिकारी सोनभद्र, एएसपी सोनभद्र द्वारा औचक संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दिव्यांग

सहायता कल्याण समिति की बैठक भी आयोजित हुई।अधिकारीगण द्वारा जेल में चल रहे निर्माण कार्य, पाकशाला और रोटी मेकर मशीन की कार्यप्रणाली, महिला बैरक समेत अन्य बैरकों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उच्चधिकारियों ने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था और साफ़-सफ़ाई की प्रशंसा की। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को देखा और इसी प्रकार से निरंतर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। किसी भी बंदी द्वारा जेल से संबंधित कोई समस्या नहीं बतायी गयी। इस दौरान सीजेएम, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण, जिला चिकित्साधिकारी सोनभद्र, डीपीआरओ, जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा समेत जेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Translate »