वारदात में प्रयुक्त सब्बल बरामद
बीजपुर(सोनभद्र)। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत बीजपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या की धारा से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों और वांछितों की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान उप-निरीक्षक श्रवण कुमार यादव को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरसोती तिराहे के पास बरन नदी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। बुधवार शाम कन्हैया को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष, श्रवण कुमार यादव उपनिरीक्षक, भानु प्रताप सिंह यादव हेड कांस्टेबल, कृष्ण कुमार गुप्ता कांस्टेबल शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal