बीजपुर (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बुधवार को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अभियान के क्रम में थाना बीजपुर की टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बीजपुर पुलिस ने इंद्रजीत गुप्ता पुत्र सुरेश, निवासी पहड़िया (वाराणसी) को बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष बीजपुर ने बताया कि गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal