कम्पोजिट विद्यालय सेंधुरी के वार्षिकोत्सव मे बिखेरा जलवा
ज्ञानदास कन्नौजिया
शाहगंज, (सोनभद्र )। सदर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय सेंधुरी में मंगलवार को धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा और लोकसभा के पूर्व सांसद रामसकल मुख्य अतिथि

के रूप में उपस्थित रहे। प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि रहें। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि रामसकल के आगमन पर विद्यालय के छात्रों ने

ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि रामसकल ने अपने संबोधन में

कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है और इसके बिना सम्मान तथा विकास संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया और शिक्षकों से निष्ठापूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि शिक्षा ज्ञान का दर्पण है। उन्होंने इस ज्ञान के दीपक को प्रज्वलित रखने में अभिभावकों और शिक्षकों दोनों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया। ग्राम प्रधान ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तमाम गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal