मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। राज्य महिला आयोग सदस्य गीता विश्वकर्मा अपने सोनभद्र भ्रमण के दौरान जिला कारागार का आकस्मिक निरिक्षण के दौरान महिला के सभी बैरिको का निरीक्षण कर उनके खान-पान के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ

भोजनालय, चिकित्सालय बाग बागवानी, जेल परिसर बैरिको की साफ-सफाई से काफी जहां प्रभावित हुई वही जेल परिसर में फुलवारी जड़ी बूटी औषधियों की हरियाली पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए खुश हो कर जेल विजिटर बुक के माध्यम से जेल की बेहतर व्यवस्था की प्रशंसा की। उक्त अवसर मुख्य रुप राज्य महिला आयोग के अन्य सदस्य गण, अरुण कुमार मिश्र अधीक्षक, समस्त स्टाप व डीपीआरो और उनके सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal