सोनभद्र। जनपद के गौरवशाली इतिहास में सोनभद्र के निजी होटल में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में सोनभद्र के इतिहास पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में साहिजन खुर्द की निवासी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला युवा जिलाध्यक्ष कुमारी अविनाश श्रीवास्तव उर्फ शालू को मुख्य अतिथि प्रख्यात भारत विद्याविद् एवं ओडिशा के पूर्व डी.जी.पी. अरुण कुमार उपाध्याय द्वारा उनके

सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुस्तक के ग्रंथकार डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ‘संजय’ (कवि, साहित्यकार, इतिहासकार), विशिष्ट अतिथि योगेश्वरराम मिश्र (IAS), सभाध्यक्ष पद्मश्री अभिराजराजेन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रधान संयोजक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. सरजीत सिंह डंग की गरिमामई उपस्थिति रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal