मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित चोपन सोन नदी रेलवे पुल के पास सोमवार की सुबह तकरीबन 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से गांव में हड़कंप पहुंच गया। आनन -फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए शव का शिनाख्त करने की भरपूर कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। मृतक व्यक्ति काला जींस पैंट, बेल्ट तथा टी-शर्ट पहना हुआ था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया रेलवे पुल से गिरकर मृत्यु होना बताया जाता है। चोपन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही ज्ञात हो सकेगा की मृतक व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal