व्यवसायी नंदू प्रसाद जायसवाल की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर

ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी व प्रसिद्ध व्यवसायी नंदू प्रसाद जायसवाल की धर्मपत्नी शीला देवी (62 वर्ष) के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, आस-पास के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। उनके पुत्र छोटू जायसवाल ने बताया कि माता जी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
धर्मशील, सरल और मृदुभाषी स्वभाव की शीला देवी के निधन से विंढमगंज क्षेत्र ने एक आदरणीय व्यक्तित्व को खो दिया है।

Translate »