कांस्टेबल से कहासुनी के बाद हाथापाई, चार गिरफ्तार

ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रघुवर होटल के सामने बीती रात एक कांस्टेबल से मोटरसाइकिल हटाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि मामूली कहासुनी के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। सूचना पर तत्काल विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में धारा 170, 126, 135 बी.एन.एस.एस. के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने चार में उत्सव कुमार पुत्र श्याम लाल पाल (24 वर्ष), अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र शिव शंकर कुशवाहा (50 वर्ष), विशाल कुमार पुत्र लल्लू ठाकुर (29 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम मकरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड), तथा शशिकांत पुत्र गीता प्रसाद सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम ऐर्की, थाना जहानाबाद, जिला जहानाबाद (बिहार) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय दुद्धी के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Translate »