शाहगंज-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के मार्गदर्शन में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा पशु क्रूरता की रोकथाम हेतु की प्रभावी कार्यवाही जनपद में की जा रही है। रविवार को प्रभारी चौकी कस्बा शाहगंज अजय श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल

सुभाष यादव एवं कांस्टेबल मनोज कुमार यादव द्वारा वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमें छह भैंसें बुरी तरह कसकर बांधकर ले जाई जा रही थीं। इस संबंध में मौके से सद्दाम पुत्र हदीस निवासी करकी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, राम उदय पुत्र बचन निवासी पूर्णिया, थाना मड़िहान, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त पशुओं को वध हेतु ले जाया जा रहा था। इस पर थाना शाहगंज पर अंतर्गत धारा 281 बी.एन.एस. एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा तथा पशु तस्करी एवं क्रूरता पर रोक लगाने हेतु पुलिस की तत्परता का संदेश गया। इस प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal