ओमप्रकाश रावत
विंढमगंज (सोनभद्र)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विंढमगंज इकाई की ओर से रविवार दोपहर भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से भव्य पद संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर

लगभग 3 बजे हुआ, जो हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मुडिसेमर तिराहा, काली मंदिर रोड, सब्जी मंडी, बैंक रोड, शाहू चौक, अप्पर बाजार और हवाई गली से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ। इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख श्याम जी ने संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों

को वर्षभर चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म की विजय, नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, शिवनारायण अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, मनोज सिंह, मनोज, रामनारायण शर्मा, मनीष मद्धेशिया, कमलेश जायसवाल, संजीव कुमार गुप्ता, राजू राज, बृजेश सिंह गोंड,वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुमित राज, विनोद गौड़, पंकज गोस्वामी, राकेश केसरी,संजय गुप्ता उदय जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, उज्जवल केसरी, संतोष एडवोकेट, लालबाबू, लक्ष्मण कुशवाहा, ओपी यादव,रामचंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal