“विदाई कैसे करि दिल में बाडू मां”

शक्तिस्वरूपा जगत जननी मां नवदुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
•~ शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते-गाते,अबीर-गुलाल उड़ाते,भक्ति में मगन रहे श्रद्धालु भक्त

नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद कन्या पूजन,कन्या भोज तथा भव्य भंडारे समेत देवी जागरण का हुआ था आयोजन

गुरमा-सोनभद्र। सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के मारकुंडी,सलखन मे स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण माहौल में काफी हर्षोल्लास के साथ गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते गाते अबीर-गुलाल उड़ाते, भक्ति में मगन स्थानीय जलाशयों में किया गया। नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद कन्या पूजा, कन्या भोज तथा भव्य भंडारे, देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया था। समिति ने माता को विदाई देने के लिए विशाल

शोभा यात्रा निकाली। विसर्जन शोभायात्रा दोपहर में मां नवदुर्गा समिति पंडाल से शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान मां की भव्य प्रतिमा को एक सजे-धजे वाहन पर विराजमान किया गया। बैंड-बाजे, डीजे पर सैकड़ों युवा महिला पुरुष बच्चे सभी थिरकते भक्ति में लेने मंत्र मुग्ध हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर भक्तों की भारी भीड़ जमा रही। खासकर महिलाओं और बच्चों ने मां की अंतिम झलक पाने के लिए पुष्प वर्षा की। पूरा इलाका”जय माता दी” “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता”के मंत्रोच्चारण, जयकारों साथ ही ” विदाई कैसे करें दिल में बाड़ू तू‌ “के गीतों से गूंज उठा। समिति के सदस्यों समेत पुलिस प्रशासन ने भी ने पूरी यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाये, जिससे मूर्ति विसर्जन का हुजूम बिना किसी बाधा के आगे बढ़ता रहा। पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों का भी अच्छा खासा इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा। यात्रा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंचा। जहां समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विधि-विधान से मां की अंतिम आरती की। मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया. जिसके साथ सभी ने सुख-समद्धि की कामना किये और इस यात्रा में सलखन कमेटी के अध्यक्ष भोला जायसवाल तथा मारकुंडी रेलवे क्रॉसिंग दुर्गा पूजा समिति मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि सूरत सिंह यादव, रैन सिंह, जगन्नाथ विश्वकर्मा एवं श्री दुर्गा पूजा समिति व्यापार मंडल मारकुंडी के संरक्षक प्रदीप जयसवाल,अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता “गुड्डू”, उपाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि “कल्लू”,कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद्र अग्रहरि, महामंत्री विजय कुमार गुप्ता सचिन गौतम शर्मा, पूर्व प्रधान श्रवण गुप्ता मुख्य यजमान राजकुमार गुप्ता, श्यामानंद,राजेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार,जगदंबा जायसवाल, लक्षनधारी प्रजापति, अमरनाथ यादव, ज्ञानदास उर्फ चतुरी गुप्ता, रवि जायसवाल, संजय गुप्ता, रामजानकी गुप्ता, संदीप अग्रहरि, संतोष गुप्ता, नीरज अग्रहरि, राजू बनारसी, आकाश गुप्ता, आशीष कुमार, दीपक गुप्ता, अंशु चौबे, लक्ष्मण गुप्ता, भीम यादव, मोनू यादव, श्याम सैनी, जंग बहादुर, वीर सिंहयादव, अमित यादव, अमित गुप्ता सहित सैकडो नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि,प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। समिति ने सभी स्थानीय निवासियों, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा समिति ने अगले वर्ष भी मां दुर्गा का और भी भव्य तरीके से स्वागत करने का संकल्प लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए चोपन पुलिस, चौकी गुरमा पुलिस तथा पीआरबी 112 के जवान मौके पर मुस्तैदी से मुस्तैद रहे।

Translate »