राजेश गुप्ता को नगर मंडल टीम अंग वस्त्र पहनाकर दी बधाई

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा नगर के व्यवसाई व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर सोनभद्र नगर मंडल टीम के द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर बधाई दिया गया। राजेश गुप्ता पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक के रूप में कार्य कर

चुके हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर त्यागी, धीरेंद्र पांडे, राकेश सोनी, मंडल मंत्री अजय श्रीवास्तव, आलोक रावत के साथ नगर के महामंत्री अनुपम तिवारी एवं रितु अग्रहरि उपस्थित रही।

Translate »