रामगढ में आयोजित होगा भव्य कवि सम्मेलन

31 अगस्त को रामगढ़ में होगा कवि सम्मेलन

सोनभद्र। शाहजादा साहब इंटर कॉलेज रामगढ़ में आगामी 31 अगस्त को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट नाको, सोनभद्र की ओर से किया गया है। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट नाको सोनभद्र के संयोजक/ कार्यक्रम आयोजक रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि 31अगस्त रविवार को दोपहर बाद दो बजे से छ बजे शाम तक शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, विशिष्ट अतिथिगण पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ कथाकार रामनाथ शिवेंद्र के साथ ही उपस्थिति ओमप्रकाश त्रिपाठी राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक, भोलानाथ मिश्र वरिष्ठ पत्रकार / शिक्षक सोनभद्र, कवि ईश्वर विरागी, डा0 रचना तिवारी, शायर अब्दुल हई, शारिक मखदूम फूलपुरी प्रयागराज, प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, प्रभात सिंह चंदेल, अलका केसरी, दिवाकर दिवेदी मेघ, सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम सोनभद्र, दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू, विवेक चतुर्वेदी रामगढ़ की मौजूदगी रहेगी। जहां कवि एवं कवयित्री अपना काव्यपाठ सुनाएंगे।

Translate »