रवि कुमार सिंह
दुद्धी-सोनभद्र। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंगलवार को अपराह्न श्रीरामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। इस दौरान प्रशासनिक अमला कई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ यात्रा में शामिल रहे। करीब दो किलोमीटर की लंबी तिरंगा यात्रा में आशा, समूह की महिलाएं,

आंगनबाड़ी, पीआरडी के जवान सहित भाजपा के सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता रामलीला मैदान से कस्बे के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा कस्बा गुंजामय हो गया।कस्बे में भ्रमण उपरांत पुनः रामलीला मैदान पर पहुंच

कर यात्रा सम्पन्न की। तिरंगा यात्रा के समापन पर जिला प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश को साझा किया। उन्होंने बताया 10 से 12 अगस्त तक पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी यह यात्रा निकली है तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना है। यह अभियान सभी के लिए है, चाहे वह अमीर हो या गरीब, नेता हो या आम नागरिक हो। दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने पूरे कर्मचारीयो व सभासद के साथ इस यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतार कर सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 2047 में विश्व गुरु विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की तथा आये हुए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारीयों मे
उपजिलाधिकारी निखिल यादव ,खण्ड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया, सहायक विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह उपनिरिक्षक राधेश्याम, श्याम सिंह यादव कांस्टेबल विनोद सरोज सर्वेश सिंह अशोक सिंह पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मी कर्मचारी व अन्य विभाग के लोग तथा भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पांडे मनोज सिंह सुमित सोनी ,विनोद जायसवाल धर्मेंद्र पाल संजू तिवारी अनिल हलुवाई जितेंद्र चन्द्रवंशी शिवशंकर प्रसाद सूरजदेव प्रसाद अंशुमान राय प्रेमनारायण सिंह राफे खान प्रवीण जायसवाल दीवान सिंह सभासद धीरज जायसवाल आमेश सिंह सहित दुद्धी नगरवासी उपस्थित रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal