संजय सिंह
चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में आज शनिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा होटल अरिहंत में चोरों द्वारा चुराई गई स्ट्रीट लाइट के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 681/25 धारा 305 (क) /317(2)/317(4) बीएनएस से सम्बन्धित से दो अभियुक्तगण संदीप पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी पसियान मोहाल वार्ड नं0-05 थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष, तथा रामाश्रय अग्रहरी उर्फ बडक पुत्र तुलसी राम निवासी चण्डी होटल के पास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मुखबीर की सूचना पर स्टेशन रोड रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के पास से चोरी की गई स्ट्रीट लाईट व चिटबन्दी 500 रुपया बरामद कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बाथाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,हे0का0 मनीष कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,का0 शिवाजी राव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, का0 राजेश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।