सिद्धी दात्री मंदिर का हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

सोनभद्र (सर्वेश श्रीवास्तव)। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के सिद्धी गांव में पं हरिराम मिश्र द्वारा सिद्धिदात्री माता दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम वृहस्पतिवार को मनाया गया। सर्व प्रथम मां आदिशक्ति दुर्गा का सविधि पूजन अर्चन किया गया साथ ही अन्य आह्वाहित देवताओं का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूजन, हवन,पाठ, आरती, प्रसाद आदि आचार्यो द्वारा किया गया। इसके साथ ही रामायण का भी पाठ किया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य पंडित हरि राम मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत वर्ष की भांति ही कराया जा रहा है। जगत कल्याण व सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा व समाज में एक नई ऊर्जा के संचार हेतु पूजन किया जाता है। धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम से समाज में न‌ई ऊर्जा का संचार होता है व वातावरण भी शुद्ध होता है। बताया गया कि इस सिद्धीदात्री दुर्गा मंदिर का निर्माण दस वर्ष पूर्व किया गया था। तभी से यह कार्यक्रम कराया जाता है। इस तरह से पूरे दिन भर विविध धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ चलता रहा। इस अवसर पर सूचित राम चौबे, गणेश देव पाण्डेय, विवेकानंद मिश्र, रामानंद पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्र, मिथिलेश द्विवेदी, रमेश राम पाण्डेय, सुरेश राम पाण्डेय, महेश पाण्डे, वृजेश शुक्ल, अरविंद , कृष्णा नंद मिश्र, अनुराग पाण्डेय, राम अनुज धर द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »