विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम का हुआ वृक्षारोपण

संजय सिंह

चुर्क-सोनभद्र। चुर्क में एक पेड़ मां के नाम के साथ पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है उसी क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के चुर्क रेंज में नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा सभासद हिभाशु खत्री उर्फ अंशु, वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव के साथ कई प्रजातियों का वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम पर पर्यावरण दिवस मनाया। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी,जो पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ-साथ माताओं को आदर देने वाली एक अनूठी पहल है। इस अभियान की शुरुआत 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाने के साथ की गयी थी। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और पिछले दशक में वन क्षेत्र बढ़ाने में भारत की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह अभियान सतत विकास के लिए देश की आवश्यकता के अनुरूप की गई पहल है ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल का सार प्रतीकात्मक रूप से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाना है। यह सरल कार्य दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है: जीवन को पोषित करने और धरती के स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए माताओं की भूमिका का सम्मान करना। पेड़ जीवन का आधार हैं और एक मां की तरह वे अगली पीढ़ी के लिए पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से, लोग अपनी माताओं के लिए आदर स्वरूप एक पेड़ लगाकर एक स्थायी स्मृति प्रतीक बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को भी पूरा कर सकते हैं आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा सभासद हिभाशु खत्री उर्फ अंशु,वन क्षेत्राधिकार अभिषेक यादव,वन दरोगा कृपा शंकर, दरोगा विनीत कुमार सिंह अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

Translate »