गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में दो गिरफ्तार

संजय सिंह

चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में गुरुवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 529/2025 धारा 105, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण रामसुभग उर्फ पिन्टू पुत्र रामदुलारे निवासी रौप थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 46 वर्ष, पवन उर्फ समर पुत्र रामसुभग उर्फ पिन्टू निवासी रौप थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष, तथा हिरावती देवी पत्नी रामसुभग उर्फ पिन्टु निवासी रौप थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेज गया।अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 विनोद कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,हे0का0 अमरजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,म0का0 अनीता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Translate »