भारत परिषद के जिलाध्यक्ष बनाए गए लक्ष्मी जायसवाल

नवीन चंद्र

कोन। भारत परिषद संस्था द्वारा ग्राम प्रधान संगठन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष कोन निवासी लक्ष्मी कुमार जायसवाल को भ्रष्टाचार निवारण हेतु सोनभद्र के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है ग्राम प्रधान संगठन के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का एक और पद की जिम्मेदारी मिला है जिससे संगठन के लोगों

में काफी उत्साह है वही संगठन के लोग इस खुशी में एक दूसरे को बधाई देने में जुटे है वही जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल ने भारत परिषद संगठन का आभार जताया है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन ने जिस तरह से विश्वास जताया है उनके इस विश्वास पर हमेशा ही खरा उतरने का प्रयास करुंगा।वही भारत परिषद के मोहन पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष व विंध्याचल मंडल का अध्यक्ष राजकुमार सिंह को मनोनीत किया।

Translate »