चीफ ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण

रवि सिंह

दुद्धी-सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे परियोजना के मुख्य बांध स्पिल्वे ,रॉक फील डैम विस्थापित कालोनी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम कनहर बांध पर पहुंच कर अवर अभियंताओं से विभिन्न जानकारियां लिया, साथ ही साथ बांध के दाई और बाई

ओर पर बने रॉकफील डैम के हुए निर्माण कार्यों की सिल-सिलेवार जानकारी ली। साथ ही हुए कामों के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया वही आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित अभियंताओं को दी। इसके बाद मुख्य अभियंता फील्ड हॉस्टल में पहुंचकर समीक्षा बैठक की एवं विभिन्न कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिया, मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने मीडिया से वार्ता

कर बताया कि कनहर सिचाई परियोजना का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया है,जिसमें विभागीय कार्य किए जा रहे हैं कुछ कार्यों में टेक्निकल कमी है, जिसकी जानकारी संबंधित खंड के अधिशासी अभियंताओं से वार्ता कर जानकारी ली गई। बताया कि शीघ्र ही हर घर नल जल योजना के तहत बने वाटर हॉस्टल

में पानी इकट्ठा करते हुए घरों तक पाइप लाइन से पानी देने का कार्य भी कर लिया जाएगा, 1100 करोड़ में डेढ़ सौ करोड़ की धनराशि वित्तीय वर्ष प्राप्त हुए थे,जिन्हें कनहर सिंचाई परियोजना के कार्य में लगाया गया, वहीं करीब 8 करोड रुपए विस्थापितों को दिए गए,सरकार के द्वारा धन आवंटन में आगे कोई कमी नहीं होंगी,जिससे की परियोजना के कार्य में प्रगति आएगी और कनहर परियोजना जल्द बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका लाभ इस क्षेत्र के सभी किसान को मिलेगा, नहरो के कार्य चल रहे हैं.नहरो के काम लिए वाटर टेंडर भी हो चुका है, नहरों से शायद जल्द पानी मिल सकेगा। 2027 तक परियोजना पूरी तरह से पूर्ण कर लिया जाएगा। इस परियोजना से
हमारी दोनों आरकेसी एवं एलकेसी दो नहरे बनेंगे जिससे क्षेत्र में सिंचाई होगी,साथ ही अन्य जानकारी भी दी।तत्पश्चात उन्होंने विस्थापित कालोनी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।इस दौरान मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने परियोजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस एन पांडेय अधिशासी अभियंता विनोद कुमार,दिलीप कुमार, वीर बहादुर सिंह,सैयद मैनुद्दीन, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव सिया राम,सुनील यादव आशुतोष मिश्रा,आलोक यादव अवर अभियंता नन्द लाल सत्यवान, सत्यनारायण उर्फ राजू आदि उपस्थित रहे।

Translate »