बोलेरो और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर बोलेरो के उड़े परखच्चे

ब्रेकिंग न्यूज़

रवि कुमार सिंह

रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा।

रात्रि लगभग 1:45 बजे की बताई जा रही दुर्घटना।

बोलेरो में चार सवार में दंपति की हुई मौत,दो बेटे गंभीर रूप से घायल।

रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग की विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडुबा इंडियन ऑयल पेट्रोल टंकी पास की दुर्घटना।

दोनों भाई चंदन और आकाश को 108 एंबुलेंस के चालक विपिन एवं कृपा शंकर चौबे के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में कराया गया भर्ती।

बोलेरो में फंसे मृतक मीना देवी 34 वर्ष पत्नी नागेश्वर एवं नागेश्वर 38 वर्ष पुत्र अज्ञात को बाहर निकलने में जुटी विंढमगंज पुलिस।

बोलेरो सवार हरना कछार से रावटसगंज जिला मुख्यालय के लिए जा रहे थे।

विपरीत दिशा महुली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर हो गई।

Translate »