ओमप्रकाश रावत
विंढमगंज-सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में स्थित रामलीला ग्राउंड में आज दोपहर के बाद लगभग 3:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम ग्राम प्रधान तारा देवी व मीरा देवी गोंड के हाथों दीप जलाकर, शुभारंभ स्वागत नृत्य ज्योति के

द्वारा प्रस्तुती की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का आगाज हुआ। आदिवासी नृत्य में लोग झूमने को मजबुर हो गए तत्पश्चात क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं को रेल रोको संघर्ष समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रामलीला ग्राउंड में मनाया जा रहा है। मैं यहां मौजूद महिलाओं, बहनों को यह बताना चाहूंगा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा की पूरी गारंटी के साथ काम कर रही है तथा नित्य नए-नए कानून उनके सुरक्षा हेतु, हेल्पलाइन नंबर भी मुहैया कराई गई है जिसे आप अपना अधिकार समझ करके उसका उपयोग करें तथा घर, परिवार, समाज सहित देश में अपना नाम रौशन करें।झारखंड से चल कर आए झारखंड गढ़वा के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के

अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। वहीं विकलेश भारती नेता जी ने कहा की बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरूष की बराबर भागीदारी है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान तारा देवी, कलावती देवी मेदनी खाड ग्राम प्रधान, रुक्मिणी देवी, कुंती देवी, सुमन देवी, पार्वती देवी, बेला देवी, सुमन लता, सुनीता देवी, सतवंती देवी, मनीषा देवी, उषा देवी, रेखा देवी, रंभा देवी, रूक्मणी देवी,गायत्री देवी, मीरा गोंड, शांति एक्का ( शिक्षिका) सारिका कुमारी,बेला देवी ,शालू जायसवाल,नितू केशरी ,रंजू गुप्ता, सिमित्री विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी महिलाओं को अंगवस्त्र देने व भोजन के उपरांत उनके घरों को छोड़ा गया।इस मौके पर रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट, संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि,अजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, किंशु सिंह,प्रेम कुशवाहा, लवकुश चंद्रवंशी, राजेश रावत,संतोष गोंड, डाक्टर मनोज ,राजा राम,संतोष कुशवाहा, नंदकिशोर गुप्ता,अमरेश भारती, सूर्य प्रकाश, सुरेंद्र पासवान ग्राम प्रधान धरती डोलवा, विक्लेश भारती, संजय गुप्ता, नंदलाल भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी,यदुनाथ यादव प्रधान सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शांति एक्का ने किया।