अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
अनपरा-सोनभद्र।अवधूत भगवान राम स्नाकोत्तर महाविद्यालय औड़ी अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ एनसीएल बीना परियोजना डॉक्टर प्रतिभा विशिष्ट अतिथि डीएवी परासी की प्रधानाचार्या रचना दुबे एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रतिभा एवं रचना दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है।एएसपी कालू सिंह ने कार्यक्रम में “महिलाओ के लिए बने कानून एवं महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन” हेतु महिलाओं के साथ किया गया वाद-संवाद और अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के क्रम में अवधूत भगवान राम महाविद्यालय अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र कालू सिंह द्वारा महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिलाओं के लिए बने कानून एवं महिलाओं ,बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन” के विषय में वार्तालाप किया गया। जिसमें महिलाओं,बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न

लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान किया गया।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए, शासन द्वारा जारी *विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे- साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों तथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला सम्बन्धित अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को मोबाइल में पुलिस हेल्पलाइन नम्बर को सुरक्षित रखने के लिए बताया गया।इस के पूर्ब महाविद्यालय के प्राचार्य अजय विक्रम सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम मंच संचालन अवधूत भगवान महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रीती मौर्या ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर अभय द्विवेदी, डॉक्टर आलोक कुमार थाना प्रभारी अनपरा शिव प्रताप बर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal