बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
कहा महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर किसी भी परिस्थिति का कर सकती हैं सामना।
बभनी। थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व विद्यालयों की छात्राओं के सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत आज बभनी थाना क्षेत्र में स्थित दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की कक्षा बारह में पढ़ने वाली छात्रा अंशिका गुप्ता को एक दिन का थानाध्यक्ष

बनाया गया छात्रा ने थानाध्यक्ष बनने के बाद कंप्यूटर कक्ष महिला हेल्प डेस्क समेत अन्य अभिलेखों की जानकारी लिया इसके पश्चात थाने में आए मामलों का निस्तारण किया और कहा कि महिलाएं अपनी समस्या को खुलकर नहीं कह पाती हैं इसलिए मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां महिला पुलिस कर्मियों

की तैनाती होती है इनके द्वारा महिला संबंधित समस्याओं को सुनेंगी उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला पुलिस कर्मी ही दर्ज करेंगी इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिलाओं से संबंधित धारा 354,509,376,304बी लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न एवं अन्य महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही

महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए डायल 112,1090 टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जागरुक किया। प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव हेड कांस्टेबल अक्षय यादव भरत सिंह दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक ॠषिकेश पांडेय अध्यापक सूर्यकांत दूबे लेखपाल विमलेश समेत अन्य मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal