आरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर के नेतृत्व में निकली यात्रा, बांटा तिरंगा झंडा
संजय सिंह
चुर्क-सोनभद्र। 15 अगस्त 2024 को हमारे देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस है। जिसे लेकर पूरे देश के सभी निवासियों द्वारा धूमधाम के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में मिर्जापुर आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष गूंजा। हाथों में तिरंगा और जुबां पर वंदेमातरम के साथ एआरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों ने यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगा का वितरण भी किया गया।

आरटीओ राजेश वर्मा ने कहा कि हर भारतीय तिरंगा को शान से फहराता देखकर गर्व का अनुभव करता है। इस अभियान के जरिए हर घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें परिवहन विभाग समेत सभी सरकारी कार्यालय इसमें भागीदार है। संभागीय निरीक्षक आलोक यादव ने बताया की देश के प्रधानमंत्री ने ये आह्वाहन किया था की हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, जन जन तिरंगा। तिरंगा हमारी शान है और ये भावना हर युवा हर नागरिक में होनी चाहिए भारत युवाओं का देश है। 11 से लेकर 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक कृपांकर दूबे, ललित त्रिपाठी, विनोद सोनकर, डीवीए अनूप सिंह, सारथी हरिओम सिंह, अशोक पाण्डेय, राजू सिंह, विजय पाण्डेय, रामसूरत आदि रहे। यात्रा के दौरान मोटर यूनियन व संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal