मिथिलेश द्विवेदी
सोनभद्र। सरिता धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में जनपद सोनभद्र के गावों में हारामी 12 अगस्त से पांच लाख वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट की प्रमुख साध्वी सरिता गिरी ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांति कुंज हरिद्वार की प्रेरणा से सोनभद्र के गावों में पांच लाख पौधों का रोपण किये जाने संकल्प लिया गया है। उक्त कार्यक्रम दिनांक 12 अगस्त को शोभनाथ मंदिर के पास बढ़ौली सोनभद्र स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में सुबह 9 बजे से गायत्री महायज्ञ होगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं पौधों का वितरण किया जाएगा। साध्वी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु “धरती को ताप से बचाना है,सबको मिलकर पेड़ लगाना है” का नारा देकर लोगों से इस महा अभियान में बढ़कर भागीदारी करने का आग्रह किया है। साध्वी सरिता गिरी ने पर्यावरण में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है, बल्कि वे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मदद करते हैं। वृक्ष वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे वायु में मौजूद हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। साध्वी सरिता ने कहा कि इसके अलावा पेड़ मिट्टी के क्षरण को रोकने में भी मदद करते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है। वे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे ग्रीनहाउस गैसों को अवशोषित करते हैं और वायु को स्वच्छ बनाते हैं। साध्वी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएँ भी निभाते हैं, जैसे कि वे हमें छाया प्रदान करते हैं, जिससे हमें गर्मी से बचाया जा सकता है। वे हमारे पर्यावरण को सुंदर बनाते हैं और हमारे मनोबल को बढ़ाते हैं। अतः संस्थान की ओर से पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही पांच लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे। साध्वी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजकुमार तरुण, अरविन्द सिंह, प्रकाश केशरी, प्रदीप कुमार गुप्ता, गोविंद तरंग, दीपक केशरी, अरुण शास्त्री, भोला दूबे, आशीष पाठक, आनन्द गुप्ता, सरिता, सरोज, गीता, गीता गुप्ता, पुष्पा, वर्षा, नीता, प्रज्ञा, मन्जू, विभा, सूमन, शशीकला, ज्ञानेश्वरी, दिलीप, रेखा, श्याम मालवीय, दीपक केसरबानी,, प्रभु सोनी, मनोज, प्रीति, डॉ सुशील पांडेय, एडवोकेट सुधाकर मिश्रा, संजीव पांडेय आदि की भागीदारी रहेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal