रवि कुमार सिंह
दुद्धी-सोनभद्र। वादी जयशंकर चौधरी पुत्र रामसागर चौधरी निवासी वार्ड नं0 9 आदर्श गंगा स्कूल के पास तेजबली कालोनी थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म0प्र0) द्वारा मु0अ0स0-115/2024 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता,2023 बनाम 04 अभियुक्त अज्ञात पंजीकृत कराया गया था तथा आरोप लगाया गया था। दिनांक 06.07.2024 को रेनूकुट रेलवे स्टेशन से 04 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार को किराये पर बुक कराकर दुद्धी के लिए ले जाया जा रहा था। थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझौली क्षेत्र मे रात्रि 12.45 बजे पेशाब करने के बहाने वाहन को तथा उसकी जेब मे रखे 3500 रुपये को उसे

मारपीट कर लूट लिया गया था। उक्त अभियोग के पंजीकरण के पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डा0 यशवीर सिंह द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं निर्देश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक(आपरेशन) के नेतृत्व मे थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 24 घण्टे के अन्दर लूटी गयी कार व 3500 रुपये के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह चारो अभियुक्त जनपद बिहार व झारखण्ड राज्य के अपराधी हैं। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है।अमरजीत कुमार चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी मटियांव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष,विक्की चौधरी पुत्र अजय चौधरी निवासी मटियांव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 23 वर्ष,मुन्ना गुप्ता पुत्र सुनेश्वर गुप्ता निवासी रमना चुन्दी थाना रमना जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र करीब 21 वर्ष तथा चन्दन कुमार चन्द्रवंशी पुत्र मृत्युंजय चन्द्रवंशी निवासी पिपरीकला थाना विशुनपुरा जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र करीब 21 वर्ष शामिल हैं। आपराधिक इतिहास मुन्ना गुप्ता का विवरण काण्ड संख्या-33/2021 धारा 25 (1-6) A, 26/27 आर्म एक्ट थाना रमना जिला गढ़वा (झारखण्ड), काण्ड संख्या -60/2024 धारा 366 आइपीसी थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड), काण्ड संख्या 62/2024 धारा 222, 353 IPC थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड) आपराधिक इतिहास चन्दन कुमार चन्द्रवंशी का विवरणः काण्ड संख्या-30/2021 धारा 341, 323, 354, 307 भादवि व 8 पॉक्सो एक्ट थाना विशुनपुरा जिला गढ़वा (झारखण्ड), गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह,उ0नि0 काशी सिंह कुशवाहा, हे0का0 आशीष कुमार सिंह,हे0का0 उमेश सिंह यादव, हे0का0 शिवकुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal