मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर एवं पौधारोपण की योजना के बारे में दी जानकारी, महामंडलेश्वर ने जताया हर्ष
सर्वेश श्रीवास्तव
सोनभद्र। विश्व हिन्दू महासंघ भारत की राष्ट्रीय धर्म प्रचारक साध्वी सरिता गिरि ने बीते दिनों दिल्ली में आह्वान अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अरुण गिरि जी से भेंट कर धर्म, संस्कृति, पर्यावरण और अगले वर्ष लगने वाले कुंभ के संवर्धन के बारे में वृहद वार्ता की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें सोनभद्र में प्रस्तावित मां त्रिपुर सुंदरी के मंदिर एवं पौधरोपण कार्यक्रम की जानकारी दी। अरुण गिरि महाराज ने उनके इस कदम की सराहना कर उन्हें सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि पौधरोपण पुनीत कार्य है,

इसमें समस्त जनमानस की भागीदारी परम आवश्यक है। आगे यह भी कहा कि जिस तरह पर्यावरण बिगड़ चुका है उसमें सुधार लाना होगा, तभी आमजन जीवन सुखमय बन पाएगा। महामंडलेश्वर ने साध्वी सरिता गिरी के माध्यम से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम दो पौधे लगाकर उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष के आकार का स्वरूप देकर बड़ा करे। यज्ञ की महत्ता के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि 1 लाख 8 यज्ञ का आयोजन अति शीघ्र किया जाएगा। यज्ञ से जहां देवता प्रसन्न होते हैं वहीं वायुमंडल भी स्वच्छ होता है। उन्होंने यज्ञ संस्कृति को बढ़ावा दिया जाने पर जोर देते हुए साध्वी को इस तरह की नेक कार्य करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। यह जानकारी साध्वी चर्चा गिरी ने दिल्ली में महामंडलेश्वर से मुलाकात करने के बाद सोनभद्र लौटने पर बुधवार को हमारे संवाददाता को दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal